कलेक्टर के निर्देशानुसार राजस्व एवं पुलिस विभाग ने रस्तीपुरा क्षेत्र के अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की , जिला प्रशासन ने मुन्ना ठाकुर का अतिक्रमण जेसीबी चलवाकर हटाया


बुरहानपुर/15 दिसम्बर, 2021/- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई है। 
यह कार्यवाही तहसीलदार बुरहानपुर श्री मुकेश काशिव के नेतृत्व में नायब तहसीलदार श्री रामलाल पगारे, राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

प्राप्त जानकारी अनुसार रास्तीपुरा ठाकुरवाड़ी में रास्ते की शासकीय भूमि 819 वर्ग फीट पर अर्चना ठाकुर, लक्ष्मण सिंह पिता माधव सिंह उर्फ मुन्ना ठाकुर ने पक्का मकान एवं शेड निर्मित कर अतिक्रमण किया था। 
न्यायालयीन आदेश के उपरांत नियमानुसार शासकीय भूमि पर जेसीबी चलाकर संयुक्त टीम द्वारा पक्का मकान एवं शेड को तोड़ने की कार्यवाही की गई एवं शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया।  

Post a Comment

Previous Post Next Post