ताप्ती मिल को पुनः चालू कराने को लेकर सांसद श्री पाटिल ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री से की मुलाकात


बुरहानपुर - जिले के उपनगर लालबाग की बन्द पड़ी बुरहानपुर ताप्ती मिल को पुनः शुरू करने के सम्बन्ध मे खंडवा लोकसभा के सांसद श्री ज्ञानेश्वर जी पाटिल ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री माननीय श्री पीयूष जी गोयल से मुलाक़ात की।

ताप्ती मिल को पुनः शुरू कराने के कारण गिनाते हुए ताप्ती मिल का स्वर्णिम काल एवम् इतिहास से उन्हें अवगत कराते हुए कहा कि, ताप्ती मिल का वर्कर व मजदूर इसे अपनी मां मानकर कार्य करता है।
इस मिल को दो दो बार स्वर्ण पदक प्राप्त हुए हैं।   कोरोना मेे यदि लोक डाऊंन नहीं लगता तो यह मिल बन्द ही नहीं होती एवम् मजदूरों की यह हालत भी नहीं होती,  यह मिल पर प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप लगभग 5000/-- व्यक्ति आश्रित है। अतः इस मिल को चलाने से एन टी सी को निश्चित रूप लाभ मिलेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post