बता दें कि चुकंदर में पोटेशियम, जिंक, कैल्शियम, आयोडीन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, सल्फर, तांबा, वसा और विटामिन बी 1, बी 2, बी 6 और नियासिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. तो वहीं गाजर भी मल्टीविटामिन, बीटा कैरोटीन, फाइबर, विटामिन-के 1,पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुणों से भरपूर होती है. आइये जानते हैं चुकंदर और गाजर का जूस पीने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं.
वजन कम करता है -
चुकंदर-गाजर का जूस पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है. इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है. साथ ही इसमें फाइबर होने की वजह से इसे पीने के बाद भूख भी बार-बार नहीं महसूस होती है. जिससे बार-बार खाने का मन नहीं करता है.
खून की कमी होगी दूर -
गाजर-चुकंदर जूस पीने से शरीर में खून की कमी पूरी होती है. ये जूस खून में हीमोग्लोबिन के उच्च स्तर को बनाए रखने में सक्षम है.
इम्यूनिटी स्ट्रांग बनती है -
इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने में चुकंदर-गाजर का जूस काफी मददगार साबित होता है. इसको पीने से बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है. जूस एनर्जी लेवल को बढ़ाने में भी काफी सहायता करता है.
पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है -
चुकंदर-गाजर का जूस पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में काफी मददगार होता है. इसमें फाइबर की मात्रा काफी होती है जो डाइजेशन को सही रखने में काफी मदद करती है.