करोना काॅल का बिजली बिल पूर्ण माफ हेतु आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा

बुरहानपुर। करोना काल में स्थागित किए बिजली बिलों की वसूली अभियान के विरोध स्वरूप आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष रियाज खोकर ने माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आवेदन पत्र मेल के माध्यम से प्रेषित कर मांग की करोना काल के समस्त बिजली बिल  पूर्ण रूप से माफ किया जाए। 

कृपया ध्यान दें कि कोरोना संकट काल में इस देश का हर परिवार कई तरह की स्वास्थ्यगत, सामाजिक और आर्थिक समस्याओं से जूझता रहा है।
प्राकृतिक स्वास्थ्य समस्याओं का खामियाजा तो  प्रदेश की जनता भुगत चुकी है, और शायद आगे भी संभावित कोरोना-लहरों का सामना कर भुगतते रहेगी।
कम से कम प्रशासनिक-अभिभावकों से यह बेहाल-परेशान जनता इतनी तो अपेक्षा कर ही सकती है कि वह उनके कोरोना काल के बिजली के बिलों में पूर्ण छूट दे दें।
अतः आपसे करबद्ध प्रार्थना है कि कष्टों के बोझ से कराह रहे जन-मानस को राहत देकर कोरोना काल का संपूर्ण बिजली-बिल जनता द्वारा बिना बड़ा आंदोलन किए आप स्वविवेक-सहृदय ही पूर्णरूपेण माफ करने की कृपा करें।
सधन्यवाद

Post a Comment

Previous Post Next Post