बुरहानपुर। हर साल देशभर में 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है। हर साल इसके लिए एक विषय का चयन किया जाता है। खासतौर पर यह दिन लोगों को संरक्षक आंदोलन के महत्व को उजागर करने का एक मौका प्रदान करता है। इसके साथ ही अधिक जानकारी देते हुए भाऊ फाऊंडेशन जिलाध्यक्ष राजेश भगत ने ग्राहकों को उनके अधिकारों के बारे में बताया, जिससे प्रत्येक उपभोक्ता को अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में अधिक जागरूक किया जा सके और ग्राहक किसी भी सामान की खरीदारी करते वक्त अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा सकें।
संस्था सदस्य जय कुमार गंगराडे ने शासन व्दारा किए जा रहे प्रयासो के बारे मे कहा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग भी उपभोक्ताओ के अधिकारो के सुरक्षा के लिए अनेक कार्यक्रम करता है। कई बार देखा जाता है कि ग्राहकों को जमाखोरी, कालाबाजारी, मिलावट और नापतोल में अनमियतता जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बता दें कि अगर आप किसी कंपनी का कोई प्रोडक्ट खरीदते हैं, वहीं अगर उसके इस्तेमाल के बाद आप खुद को ठगा हुआ महसूस करते हैं तो आप कंपनी के खिलाफ शिकायत कर सकते हैं ।जिसके लिए विभाग व्दारा टोल फ्री नम्बर 18002330046 भी जारी किया जिससे उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है साथ शासकीय उचित मुल्य कंट्रोल दुकानो पर उपभोक्ताओ को उनके हिस्से का शासन व्दारा दिया जा रहा अनाज प्राप्त हो और कालाबाजारी को रोका जा सा सके इस दिशा मे उचित मुल्य दुकान स्तर पर प्रत्येक कंट्रोल पर एक समिती बनाई जाती है जो इस पर निगरानी करते हुए कार्य करती है। इसके अलावा उपभोक्ता क्लब भी बनाया जाता है जिसके माध्यम से शासन ग्राहको के हित मे आवश्यक प्रचार प्रसार करता है।उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए सरकार द्वारा देश में लंबे समय से ‘जागो ग्राहक जागो’ अभियान चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देना है। एक उपभोक्ता के तौर पर आपको सुरक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, चुनने का अधिकार, सुने जाने का अधिकार, निवारण का अधिकार और उपभोक्ता शिक्षा का अधिकार दिया गया है। उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम का उद्देश्य त्रुटिपूर्ण वस्तुओं, सेवाओं में कमी तथा अनुचित व्यापार प्रचलनों जैसे विभिन्न प्रकार के शोषणों के खिलाफ उपभोक्ताओं को प्रभावी सुरक्षा उपलब् ध कराना है। इस दिन उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाता है। पूनम रामदास भालेराव, गणेश ससाने,प्रमोद पाटिल किशोर हीरालाल, सोहन तायडे आदी उपस्थित थे
Tags
बुरहानपुर समाचार