हमारे शरीर को प्रतिदिन कितनी आयरन की जरूरत है ?


रोजाना हमें आयरन की कितनी जरूरत है, यह व्यक्ति की उम्र, लिंग और ऑवरऑल हेल्थ पर निर्भर है. नवजात शिशुओं को वयस्कों से ज्यादा आइरन की जरूरत होती है. 4 से 8 साल के बच्चों को रोजाना 4 से 8 मिलीग्राम आयरन की जरूरत रोज होती है जबकि 9 से 13 साल के बच्चों को रोजाना 8 मिलीग्राम आयरन की दरकार है.

वयस्कों में महिलाओं को पुरुषों की तुलना में दोगुने से भी ज्यादा आयरन की जरूरत होती है क्योंकि महिलाओं को हर महीने ब्लड को रिलीज करना पड़ता है. 19 से 50 साल की महिलाओं को रोजाना 19 मिलीग्राम आयरन की जरूरत होती है जबकि इसी उम्र में पुरुषों को सिर्फ 8 मिलीग्राम आयरन की जरूरत रोज होती है. हालांकि प्रेग्नेंट महिलाओं को 27 मिलीग्राम आयरन की जरूरत रोज होती है.

आयरन की कमी के लक्षण

थकान

कमजोरी

त्वचा का पीला होना

सांस लेने में तकलीफ

बालों का झड़ना

जीभ का सूखना

गले में खराश रहना

आयरन बढ़ाने के तरीके

भोजन में आयरन रिच चीजों को शामिल कर शरीर में आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है. आयरन की कमी के लिए नॉन वेज में मीट, फिश, चिकन आदि खाना चाहिए. वेज में कई चीजों से आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है. छोले, मसूर की दाल, बीन्स, पालक, हरी मटर, गोभी, स्प्रॉउट, अनाज इत्यादि में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है.

Post a Comment

Previous Post Next Post