बुरहानपुर-माहेश्वरी समाज बुरहानपुर ने मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल जी लखोटिया एवं प्रांतीय अध्यक्ष श्री अमित अग्रवाल का स्वागत स्थानीय माहेश्वरी भवन इन्द्रा कॉलोनी पर किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने मार्गदर्शन स्वरुप समाज बंधुओ को बताया की हमे जो मिला है उस पर कई लोगों का कर्ज है, यह कर्ज उतारने के लिये हमे हर समाज के हर वर्ग की सेवा यथा शक्ति करना चाहिए ।
इस अवसर महिला मंडल ने भी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कपिल जी लखोटिया का स्वागत किया ।
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष रेंवतमल जी तापङिया, सुरेश लखोटिया, गोपाल दरगङ, महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती सरला लखोटिया, रुपल मूंदङा, मुस्कान लखोटिया, नरेन्द्र भाई धीरन ओमप्रकाशजी मूंदङा, गौरीशंकरजी मोहता, आनंद सोनी सहित समाज के बहुत लोग उपस्थित थे ।
यह जानकारी माहेश्वरी प्रगति मंडल के सचिव गोपाल दरगङ ने दी ।
Tags
बुरहानपुर समाचार