बुरहानपुर :- आज प्रातः स्वामीनारायण भक्तो ने मंदिर से धनुरमास प्रभात फेरी शहर के विभिन्न मार्गो पर भगवान स्वामीनारायण के नाम का स्मरण करते हुए कोठारी पुरुषोत्तम प्रियदास ( पी पी स्वामी ) के मार्गदर्शन में सुबह 6:00 बजे से 7:30 बजे तक निकाली गई जिसमें बच्चे , महिला और युवा एवं बुजुर्ग लोग भी साथ में सम्मिलित होकर दो दो की लाइन बनाकर बड़े ही आनंद के साथ भगवान का नाम लेते हुए एवं भजन के साथ आज बहूजी महाराज मंदिर , तिलक चौराहा , नया मोहल्ला , जोशी वाड़ा , दौलतपुरा , राजघाट रोड से मंदिर प्रांगण में वापस पहुँचा ।
यह कार्यक्रम 16 दिसंबर से प्रारंभ होकर 14 जनवरी तक चलेगा । इसमें नटवर भगत , सुधीर शाह , , चंद्रकांत शाह , नरेंद्र मोदी , अशोक शाह , सुभाष भाई छोले वाले , राजेश भगत और महिलाओ एवं बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।
Tags
बुरहानपुर समाचार