ओरल हाइजीन क्यों है ज़रूरी ? ...लापरवाही बरतने पर होंगे ये बुरे नतीजे


हमारी ओरल हाइजीन यानी मुंह के साफ-सफाई का सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है। सेंटर ऑफ डिसीज कंट्रोल (CDC) की मानें तो जो लोग मुंह की स्वच्छता का ध्यान नहीं रखते हैं, उनमें दिल संबंधी बीमारियां होने की 70 फीसदी से भी अधिक संभावना होती है। 

अगर आप अपनी सेहत सही रखना चाहते हैं तो ओरल हेल्थ का पूरा ध्यान रखें।

सुबह उठकर सबसे पहले करें ब्रश

रोजाना सुबह उठकर चाय पीने या ब्रेकफास्टल करने से पहले दांतों में ब्रश करना हर हाल में बहुत जरूरी है। यह सिर्फ ओरल हेल्थ के लिए ही नहीं, आपकी समूची हेल्थ के लिए जरूरी है। वास्तव में ऐसा करना एक किस्म से अपने मुंह को रिसेट करने जैसा है। सुबह ब्रश करके आप रातभर में मुंह में पनपने वाले बैक्टीरिया को आसानी से हटा सकते हैं।

रात को खाने के बाद करें ब्रश

रात में खाने के बाद हम कुल्ला करते हैं। लेकिन खाने के कुछ टुकड़े दांतों के बीच फंसे रह जाते हैं। ये इतने छोटे होते हैं कि सलाइवा में घुलकर दांतों के बीच फंसे रहते हैं। रात में सड़ने के बाद सुबह फूलकर ब्रश के जरिए निकलते हैं। सुबह इन सड़े हुए टुकड़ों निकालना बहुत जरूरी होता है। अगर हम बिना ब्रश किए कुछ खाते या पीते हैं तो सड़े हुए भोजन के टुकड़े सीधे हमारे पेट में पहुंच जाते हैं। इनसे स्वास्थ्य संबंधी कई किस्म की परेशानियां हमें हो जाती हैं।

लापरवाही के नतीजे

● ओरल हेल्थ के प्रति लापरवाही बरतना से दांतों में पीरियडोंटाइटिस नामक मसूड़ों का संक्रमण हो जाता है, जो जबड़े की हड्डी को गला देता है। इससे मसूड़ों के बीच की जगह खुल जाती है और दांत खराब हो जाते हैं।

● इससे हैलिटोसिस भी हो जाता है, जिस कारण मुंह से बदबू आने लगती है। सांसों में बदबू की समस्या दुनिया में बहुत बड़े पैमाने पर लोगों को है। यह खराब ओरल हेल्थ का ही नतीजा है।

● सुबह दांतों में बिना ब्रश किए खाना-पीना शुरू करने से एक समय के बाद दांतों में सड़न के कारण जबर्दस्त दर्द होने लगता है, जिससे छुटकारा पाने के लिए कई बार डेंटल सर्जरी तक करानी पड़ती है।

● सुबह दांतों में ब्रश न करने से इनमें प्लाक और टाटर जम जाता है। इससे दांतों और मसूड़ों की हालत बहुत खराब हो जाती है। एक बार जब बैक्टीरिया हमारे दांतों के अंत तक पहुंच जाते हैं, तो ये मसूड़ों पर हमला शुरू कर देते हैं। इससे धीरे-धीरे दांत कमजोर होकर सड़ने लगते हैं, इस कारण उनमें कैविटी हो जाती है।

● इसी तरह सुबह अगर हम बिना ब्रश किए नाश्ता करते हैं, तो एक समय के बाद दांत बहुत गंदे हो जाते हैं, जो आगे चलकर कई तरह की बीमारियों को जन्म देते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post