कपड़े पर जीएसटी बढ़ने के विरोध में बुरहानपुर टेक्सटाइल्स ट्रेडर्स वैलफेयर एसोसिएशन ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री, एवं केन्द्रीय कपङा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

बुरहानपुर - सम्पूर्ण भारत मे सभी प्रकार के कपड़े पर 1 जनवरी से जीएसटी की दर 5 % से 12 %  किए जाने के कारण आज संपूर्ण भारत में कपड़े से संबंधित सभी दुकाने ऑफिस कपड़ा निर्माता विक्रेता ने अपना व्यापार बंद रखकर इसका पुरजोर विरोध किया और पूरे भारतवर्ष में अपने-अपने शहरों से गांव से विरोध के संबंध में ज्ञापन दिया गया ।

इसी संबंध में आज बुरहानपुर टैक्सटाइल ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में कपड़े के सभी व्यापारी दुकानदार उत्पादन करता विक्रेता करता सभी ने अपना व्यापार बंद रखकर कमल चौराहे पर इकट्ठे होकर एक विशाल रैली के रूप में तहसील कार्यालय जाकर एसडीएम साहब श्रीमान बडोले साहब को भारत सरकार के राष्ट्रपति प्रधानमंत्री वित्त मंत्री कपड़ा मंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया गया जिसमें कपड़े पर बढ़ाया गया जीएसटी वापस लेने का निवेदन किया गया ।

बुरहानपुर टेक्सटाइल ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी दामोदर तोदी, कृष्ण कन्हैया मित्तल, जम्बु कुमार पहाड़िया, रविंद्र गुप्ता, गोपाल दरगड, ललित जैन, ललित देवड़ा, सुरेश सोनी, विष्णु मित्तल, भागचंद पहाड़िया, वीरेंद्र जैन,मेहूल जैन, रामेश्वर मंत्री और संस्था के लगभग 200 सदस्य रैली में उपस्थित थे ।

साथ में यार्न मर्चेंट एसोसिएशन की ओर से श्रीराम तोषनीवाल, कैलाश पारीक, जितेंद्र भावसार, पवन लाठ, अशोक अग्रवाल तथा पावर लूम बुनकर संघ की ओर से रियाज अहमद अंसारी, रमेश पंजाबी और टेक्सटाइल प्रोसेस एशियन के पदाधिकारी ने भी विरोध ज्ञापन दिया ।
ज्ञापन का वाचन जम्बु कुमार पहाड़िया ने किया तथा सभी व्यापारियों का आभार दामोदर तोदी ने किया ऐसा बताया गया कि जब तक कपड़े पर बड़ी हुई जीएसटी वापस नहीं ली जाती यह शांतिपूर्ण आंदोलन पूरे भारतवर्ष के साथ बुरहानपुर में भी चालू रहेगा ।
यह जानकारी बुरहानपुर टेक्सटाइल्स ट्रेडर्स वैलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष गोपाल दरगङ ने दी ।

Post a Comment

Previous Post Next Post