बुरहानपुर नि.प्र. – पेंशन एसोसिएशन म.प्र. की जिला शाखा बुरहानपुर द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी पेंशनर्स दिवस माँ ताप्ती के आँचल में राजघाट तट पर पूजा अर्चना कर मनाया जायेगा एवं इश्वर से प्रार्थना की जाएगी की पेंशनरों की दुःख आपदा दूर हो l श्री अताउल्ला खान जिला अध्यक्ष पेंशन एसोसिएशन जिला इकाई बुरहानपुर ने बताया की इस वर्ष पेंशनर्स दिवस हर्षउल्लास के साथ ना मनाकर दुःखी एवं गम के रूप में मनाया जायेगा l क्योकि म.प्र. सरकार की नीतियों के कारण माह जुलाई 2019 से आज तक पेंशनर्स को राहत राशी नही प्रदाय की गई तथा छटे वेतन आयोग के ३२ माह एवं सातवें वेतन आयोग के २७ माह की बकाया राशि एरियर का भुगतान नही किया गया है l जिससे पेंशनरों में काफी रोष व्याप्त है एवं महंगाई की मार को झेल रहे है बुजुर्ग पैशनर बेइंतहा दुखी परेशान एवं बेयारोमददगर है।
अतः इस वर्ष पेंशनर्स दिवस गम और रंजीदा होकर के अत्यंत शांति पूर्वमक शालीनता के साथ ताप्ती तट पर 17 दिसबर को प्रातः 10.30 बजे मनाया जायेगा एवं माँ ताप्ती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया जायेगा l
Tags
बुरहानपुर समाचार