ज्यादा शुगर
ज्यादा मीठा हर मायने में शरीर के लिए नुकसानदायक माना जाता है. रिपोर्ट्स की मानें तो अगर शुगर का हद से ज्यादा सेवन किया जाए तो ये गंजेपन का भी कारण बन सकता है. दरअसल, ज्यादा शुगर खाने से इंसुलिन रेजिस्टेंस की प्रॉब्लम हो जाती है. ऐसे में बालों का झड़ना भी शुरू हो जाता है. आज ही अपनी डाइट में शुगर को कम करने का रूटीन शुरू करें.
डाइट सोडा
फिटनेस के चक्कर में लोग डाइट सोडा का सेवन करने लगे हैं, लेकिन हद से ज्यादा डाइट सोडा का इस्तेमाल भी बालों के गिरने की वजह बन जाता है. कहा जाता है कि इसमें एस्पारटेम नाम की आर्टिफिशियल शुगर मिलाई जाती है और रिसर्च में पाया गया है कि इससे बाल झड़ने की समस्या होती है.
शराब
बालों में केराटिन नामक प्रोटीन का अहम रोल होता है, लेकिन शराब प्रोटीन को प्रभावित करती है. इससे बालों की हेल्थ पर असर पड़ता है और वह झड़ने लगते हैं. इतना ही नहीं शराब के कारण शरीर में कई न्यूट्रिशन की कमी हो जाती है.
मछली
क्लाइमेट में बदलाव के कारण आजकल मछली में मर्करी की मात्रा बढ़ी हुई बताई जाती है. मछलियों के जरिए ये मर्करी हमारे अंदर पहुंच रहा है और इससे बालों के गिरने की समस्या बनने लगती है. विशेषज्ञों की मानें तो अधिक मात्रा में मछली का सेवन नहीं करना चाहिए.