धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कौन से भगवान को प्रसाद में कौन सा भोग प्रिय है ?

अपने आराध्य को अगर आप जल्द ही खुश करके उनसे सुख-समृद्धि एवं सौभाग्य का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो हमेशा उनकी पूजा में उनकी पसंद का ही प्रसाद अर्पित करे। देवी-देवताओं को उनकी रुचि के मुताबिक, प्रसाद चढ़ाने वे जल्द ही खुश होते हैं तथा अपनी कृपा बरसाते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर किस देवी या देवता को कौन सा प्रसाद बेहद अधिक पसंद है।

गणेश जी का प्रिय भोग:-

प्रभु श्री गणेश जी की पूजा में उनका सबसे प्रिय प्रसाद मोदक या लड्डू अवश्य चढ़ाना चाहिए।

विष्णु जी का प्रिय भोग :-

प्रभु श्री विष्णु की पूजा में गाय के दूध से बनी खीर या सूजी का हलवा तुलसी दल डालकर प्रसाद में अर्पित करे।

प्रभु श्री राम का प्रिय भोग :-

प्रभु श्री राम की पूजा करते वक़्त उन्हें उनकी प्रिय चीजों का प्रसाद चढ़ाने पर जल्द ही कृपा प्राप्त होती है। मान्यता है कि प्रभु श्री राम पूजा में केसर भात व खीर का भोग लगाने पर जल्दी खुश होते हैं।

प्रभु श्रीकृष्ण का प्रिय भोग :-

16 कलाओं से परिपूर्ण माने जाने वाले प्रभु श्रीकृष्ण की पूजा में हमेशा मक्खन एवं मिश्री का प्रसाद चढ़ाना चाहिए। इसके अतिरिक्त आप चाहें तो खीर, हलुआ, पूरनपोली, लड्डू तथा मीठी सेवईं आदि तुलसी की प​त्तियां डालकर भोग लगा सकते हैं।

महादेव का प्रिय भोग :-

महादेव की पूजा बहुत सरल मानी गई है। अगर आप महादेव का आशीर्वाद जल्दी पाना चाहते हैं तो उनकी पूजा में उनका पसंदीदा पंचामृत का प्रसाद जरूर चढ़ाएं। इसके साथ आप चाहें तो थोड़ी सी भांग भी चढ़ा सकते हैं।

बजरंगबली जी का प्रिय भोग :-

बजरंग बली जी को प्रसाद में हलुआ, पंच मेवा, बूंदी, गुड़ से बने लड्डू, मीठा पान जरूर चढ़ाना चाहिए। बजरंग बली जी को उनका पसंदीदा प्रसाद चढ़ाने पर उनकी पूरी कृपा बरसती है।

कालका माता और भगवान भैरव का प्रिय भोग :-

परम्परा है कि कालका माता और भगवान भैरवनाथ को तकरीबन एक जैसा ही भोग लगता है। ऐसे में आप पूजा के जरिए इन्हें शीघ्र ही खुश करने के लिए हलुआ, पूड़ी, काले चने और मदिरा का भोग लगा सकते हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post