श्रीमद् भागवद कथा ज्ञानयज्ञ का आज से आयोजन ,गुजराती मोढ युवा समिति ट्रस्ट अध्यक्ष गोपाल दास भगत द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया

बुरहानपुर :- शहर के प्रसिध्द स्वामीनारायण मंदीर मे 23 दिसम्बर 2021  से श्रीमद् भागवद कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन श्री  स्वामी शास्त्री सरजुदास जी के मुखारविन्द से होने जा रहा है । इस कथा कि पुर्णाहुति 29 दिसम्बर को होंगी । अधिक जानकारी देते हुए भगवान स्वामीनारायण भक्त और  युवा अध्यक्ष गोपाल दास भगत ने बताया इस धार्मिक  कार्यक्रम मे बडी संख्या मे दूर दूर से पधारे श्रध्दालु शामिल होंगे । आयोजन मंदिर समिति की ओर से किया जा रहा है । पोथी यात्रा शहर के तिलक हाॅल चौराहा से प्रारंभ होंगी जो पांडुमल चौराहा , राजपुरा , सिलमपुरा होते हुए कथा स्थल श्री स्वामीनारायण मंदीर पहुचेंगी । पोथी यात्रा के मार्ग मे सामाजिक संस्थाओं एवं सामाजिक लोगो के द्वारा स्वागत किया गया एवं श्रध्दालुओ का जल वितरण , शीतल पेय का भी वितरण विधायक शेरा भैया अजयसिह रघुवंशी डॉ मनोज अगवाल शैली कीर राजेश भगत 
      इस यात्रा में समाज सेवी सोमेश्वर मर्चेंट , राजेश सोडावाला , अनिल मिर्ची वाले , विजय शाह , अजय भगत , अशोक दाल मिल वाले , मुकेश मोदी , नीतीश शाह , उपेंद्र गुजराती , अनिल शाह , सरिता भगत , रीता बेन , सुनीता बेन और साथ साथ बड़ी संख्या में बुजर्ग , बच्चे भी शामिल हुए ।  

Post a Comment

Previous Post Next Post