बुरहानपुर/29 दिसम्बर, 2021/- भारत सरकार द्वारा संचालित स्वामित्व योजनान्तर्गत चतुर्थ चरण में जिला बुरहानपुर में आबादी सर्वे कार्य किया जाना है। कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार आज जनपद पंचायत बुरहानपुर में अनुभाग बुरहानपुर अंतर्गत समस्त राजस्व निरीक्षक, पटवारी एवं ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षित किया गया।
इस अवसर पर सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख एवं प्रशिक्षण नोडल अधिकारी श्री खुमान सिंह चौहान, सहायक नोडल अधिकारी एवं नायाब तहसीलदार तुकईथड़ रेणु कासलीवाल द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों को सर्वे कार्य हेतु बिन्दुवार विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गयी है। प्रशिक्षण अवसर पर नायाब तहसीलदार चैनसिंह रावत, नायब तहसीलदार श्री रामलाल पगारे सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। यह प्रशिक्षण 30 दिसम्बर, 2021 को तहसील कार्यालय नेपानगर में दोपहर 12 बजे एवं तहसील कार्यालय खकनार में दोपहर 3 बजे प्रशिक्षण आयोजित किया गया है।
Tags
बुरहानपुर समाचार