प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पेंशनर्स एसोसिएशन ने मनाया "पेंशनर्स डे"


बुरहानपुर ( नि, प्र ) आज  पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश जिला शाखा बुरहानपुर के तत्वावधान में पेंशनर्स डे का कार्यक्रम बुरहानपुर सिथित राजधाट ताप्ती नदी पर मां ताप्ती की पूजा अर्चना कर अपनी मांगे पूरी नहीं होने से दुखी हो कर पेंशनर्स डे के अवसर पर हाथों में नारों की तखतीया ले कर तथा नारे लगाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर शान्ती पूर्ण तरीके से मनाया गया।
श्री अता उल्ला खान जिलाध्यक्ष पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश जिला शाखा बुरहानपुर ने बताया कि एक‌ पत्र पेंशनर्स की मांगों का  श्रीमान मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन भोपाल को लिखा गया जिस का वाचन श्री यूं,टी,महाजन द्वारा किया गया‌ तदपरानत सभी सदस्यों ने हस्ताक्षर भी किये।
   
 इस अवसर पर श्री उमेश तिवारी  सचिव , श्री विठ्ठल बावसकर वरिष्ठ सदस्य, श्री रजनीकांत तिवारी श्रीमती मंगला दुबे ,सह सचिव, ने अपने वक्तव्य में  एसोसिएशन को मजबूत बनाने तथा संगठन को कार्यकुशल  शक्तिशाली बनाने पर बल दिया एवं एकता और अखंडता का संकल्प दिलाया।
       अन्त में जिला अध्यक्ष श्री अता उल्ला खान ने कहा कि सरकार का रवैया पेंशनर्स के प्रति उदारतापूर्वक नहीं होने से चिन्ता व्यक्त की और मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ पुनर्गठन अधिनियम २००० की छटी  अनुसूची की धारा ४९ को फ़ौरन खत्म करने की भी बात कही साथ ही साथ पेंशनर्स में एकत और संगठन के ढांचे को मजबूत बनाने पर भी ध्यान आकर्षित कराया और कहा कि पेंशनर्स अत्यंत कमजोर है और असंगठित है तथा जाग्रति की आवश्यकता है। संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया।
     कार्यक्रम का आभार श्री हरि किशन चाकरे  एवं श्री रामदास सगरे द्वारा किया गया और सफल कार्यक्रम की बधाई दी।  

Post a Comment

Previous Post Next Post