बुरहानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिव्य काशी भव्य काशी कार्यक्रम के तहत करोड़ों रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और उद्घाटन किया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के सभी मंडलों पर इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की गई। इस दौरान लोकमान्य तिलक मंडल द्वारा स्थानीय हाटकेश्वर मंदिर प्रतापपुरा में सुबह 11.30 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा प्रवक्ता अर्चना चिटनिस, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, पूर्व महापौर अनिल भोसले, डॉ. मनोज माने, रतिलाल चिलात्रे, लक्ष्मण महाजन, अमित वारूड़े महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरण रायकवार, ईश्वर चौहान, संभाजी सगरे मुकेश शाह, किशोर राठौर, सुभाष मोरे, रूद्रेश्वर एंडोले, विनोद पाटिल सहित अन्य पार्टी के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने बताया कि काशी में प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश से 3 संकल्प भी मांगे हैं। उन्होंने स्वच्छता, सृजन और आत्मनिर्भर भारत के लिए निरंतर प्रयास जैसे 3 संकल्प मांगे। जिस पर भारतीय जनता पार्टी आगे काम करेगी। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सभी ने देखा। साथ ही मंदिर में पूजा अर्चना भी की।
Tags
बुरहानपुर समाचार