इस मोंके पर विशाल आम भंडारा प्रसादी का भी आयोजित होगा।
यह जानकारी देते हुए सत्संग समिति प्रमुख महेश फतवानी एवं प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि 9 दिसंबर प्रातः 7 बजे एक विशाल प्रभात फेरी शोभायात्रा के रूप में सुमेर नगर तुलसी विहार कॉलोनी गेट के सामने से आरंभ होकर रमा कालोनी स्थित श्री साईं मंदिर से घूमते हुए सिंधी कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से निकाली जाकर सिंधी कॉलोनी सिंधी धर्मशाला बगीचा ग्राउंड पर संपन्न होगी। प्रभात फेरी का श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत भी किया जाएगा। वही शाम 6 से रात्रि 8 बजे तक हरे माधव सत्संग प्रवचनों का आयोजन होगा। सत्संग विराम पश्चात 8:30 बजे से विशाल आम भंडारे में प्रसादी का वितरण होगा। सभी धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं से सत्संग समिति के सदस्यों द्वारा आयोजन में सपरिवार समय पर उपस्थित होकर अपना मानव जीवन सफल बनाएं।
Tags
खंडवा समाचार