जम्मू-कश्मीर के पुलवामा, शोपियां और अनंतनाग में पिछले 48 घंटे के दौरान तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में पांच आतंकवादी मारे गए

जम्मू कश्मीर के पुलवामा, शोपियां और अनंतनाग जिलों में पिछले 48 घंटे के दौरान सुरक्षाबलों के साथ तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में पांच आतंकवादी मारे गए हैं।

आज दोपहर बाद पुलवामा जिले के हरदूमीर तराल इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। इससे पहले शोपियां जिले के चौगाम इलाके में आज तड़के सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में और दो आतंकवादी मारे गए।

अनंतनाग जिले के मूमनहाल गांव में कल सुरक्षबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने आकाशवाणी को बताया कि ये आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन से संबंधित है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थलों से हथियार, गोलाबारूद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post