बुरहानपुर। आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश द्वारा पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिला बुरहानपुर इकाई द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में सदस्यता अभियान सुचारू रूप से चला रही है।
आज जिलाध्यक्ष रियाज फारुक खोकर के नेतृत्व में मोमिनपुरा एवं दाऊदपुरा वार्ड के 44 युवाओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली।
जिला अध्यक्ष रियाज खोकर ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की आम आदमी पार्टी पूरे मध्यप्रदेश में हाउस टैक्स माफ कमर्शियल टैक्स हाफ के नारे के साथ नगर निगम चुनाव का बिगुल बजा चुकी है उन्होंने युवाओं को 'पहले इस्तेमाल करें फिर विश्वास करें' का नारा दिया
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शरीफ शालीमार जिला संगठन मंत्री अब्दुल वसीम जिला सह सचिव शेख शकील कुरेशी उपस्थित थे
Tags
बुरहानपुर समाचार