देश में अब तक एक अरब 41 करोड़ 37 लाख से अधिक कोविड रोधी टीके लगाये गए


राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में 1 अरब 41 करोड़ 37 लाख से अधिक  कोविड रोधी टीके लगाये जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कल 32 लाख 90 हजार से अधिक टीके लगाये गये और इसी दौरान सात हजार 91 ​​​​रोगी ठीक हुए। स्‍वस्‍थ होने की दर 98 दशमलव चार प्रतिशत है। अब तक तीन करोड़ 42 लाख 30 हजार से ज्यादा मरीज कोविड से ठीक हो चुके हैं।

देश में कल कोविड के करीब सात हजार नए मरीज सामने आए। इस समय देश में 76 हजार 766 रोगियों का इलाज चल रहा है।

मंत्रालय ने कहा है कि अब तक 66 करोड़ 19 लाख से अधिक कोविड नमूनों की जांच की जा चुकी है। कल नौ लाख 45 हजार नमूनों की जांच की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post