कपड़े पर जीएसटी बढ़ाने के विरोध में 30 दिसंबर को बुरहानपुर कपड़ा व्यापारी बंद रखेंगे ऑफिस दुकाने...बुरहानपुर टेक्सटाइल ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने की मीटिंग

बुरहानपुर - आज बुरहानपुर टेक्सटाइल ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन की एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें यह तय किया गया कि 1 जनवरी से भारत सरकार द्वारा कपड़े पर लगने वाले जीएसटी के रेट 5% से बढ़ाकर 12% की जा रही है उसका हम सभी पुरजोर विरोध करते हैं इसी संबंध में कल बुरहानपुर के कपड़े से संबंधित सभी व्यवसाय बंद रखे जाएंगे ।
संस्था की ओर से दामोदर तोदी, जम्बू कुमार पहाड़िया, कृष्ण कन्हैया मित्तल, गोपाल दरगङ, रविंद्र गुप्ता, सुरेश सोनी, राजेश जैन, भागचंद पहाड़िया, वीरेंद्र जैन, राजेंद्र पुजारी, मेहुल जैन,पवन लाठ और विष्णु मित्तल की ओर से बुरहानपुर में कपड़े से संबंधित सभी संस्थाओं को इसमें सम्मिलित होने का निवेदन किया गया है।
कल 30 दिसंबर प्रातः 10:30 पर सभी व्यापारी गांधी चौक में इकट्ठे होकर एक रैली के रूप में तहसील कार्यालय जाएंगे वहां पर सम्माननीय प्रधानमंत्री जी, वित्त मंत्री जी, कपड़ा मंत्री जी के नाम का एक ज्ञापन श्रीमान एसडीएम साहब को देंगे।
अतः सभी से निवेदन किया गया है कि कल सुबह 10:30 बजे अधिक से अधिक संख्या में गांधी चौक पर पधार कर आंदोलन को सफल बनावे।

Post a Comment

Previous Post Next Post