पंचायत आम निर्वाचन 2022 जेड प्लस श्रेणी के सुरक्षा प्राप्त स्टार प्रचारकों को विश्राम गृह आवंटन हेतु जारी किये दिशा-निर्देश

बुरहानपुर/8 दिसम्बर, 2021/-राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-2022 के कार्यक्रम की घोषणा की जा चुकी हैं। त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2021-22 में चुनाव लडने वाले अभ्यर्थियों के पक्ष में चुनावी सभायें लेने हेतु जेड प्लस श्रेणी के सुरक्षा प्राप्त स्टार प्रचारक पधारेंगे। उक्त स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट श्री प्रवीण सिंह द्वारा स्टार प्रचारकांे को विश्राम गृह आवंटन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं।
जारी निर्देशानुसार विश्राम गृह आवंटन हेतु स्टार प्रचारकों के आगमन, दिनांक एवं उनके कार्यक्रम सहित आवेदन पत्र अनुविभागीय अधिकारी बुरहानपुर कार्यालय में देना होगा। विश्राम गृह का किराया जो लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्धारित है को कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में जमा कराया जाना अनिवार्य होगा और इस पर होने वाले व्यय को संबंधित अभ्यर्थी के व्यय लेखे में शामिल करना होगा। विश्राम गृह में किसी भी प्रकार की प्रेस वार्ता, चुनावी बैठक या अन्य किसी प्रकार की राजनैतिक गतिविधियाँ संचालित नहीं की जायेगी। विश्राम गृह रिक्त होने पर पहले आओं-पहले पाओं के आधार पर आवंटित किया जायेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post