15-18 वर्ष के आयु वर्ग के किशोरों के वैक्सीनेशन के लिए नई गाइडलाइन

15-18 वर्ष के आयु वर्ग के किशोरों के वैक्सीनेशन के लिए नई गाइडलाइन

1. 15-18 वर्ष के आयु वर्ग के किशोरों का कोविन एप/कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होगा।

2. 1 जनवरी से कोविन एप / कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुरू होगा।

3.  3 जनवरी से #COVID19  टीकाकरण शुरू किया जाएगा।

4.  किशोरों को केवल को-वैक्सीन ही लगाई जाएगी।

5. रजिस्ट्रेशन के लिए कोविन एप / कोविन पोर्टल पर आधार के साथ 9 दस्तावेजों की सूची दी गई है, जिनसे रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। स्कूल का आईडी कार्ड भी होगा मान्य।

6. ऐसे लाभार्थियों को सत्यापनकर्ता/वैक्सीनेटर द्वारा ऑनसाइट भी पंजीकृत किया जा सकता है

7. अपॉइंटमेंट ऑनलाइन या ऑनसाइट (वॉक-इन) भी बुक किया जा सकता है।

8. कोविन एप / कोविन पोर्टल से ऑनलाइन स्लॉट बुक करवाने वालों को वैक्सीनेशन सेंटर पर रिफरेंस IDऔर सीक्रेट कोड की जानकारी देनी होगी, जो उन्हें रजिस्ट्रेशन करने के दौरान मिला है।



Post a Comment

Previous Post Next Post