अब तक देश में 139 करोड से अधिक कोविडरोधी टीके लगाये जा चुके हैं


राष्‍ट्रव्‍यापी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत अब तक देश में 139 करोड से अधिक कोविडरोधी टीके लगाये जा चुके हैं। वर्तमान में 78 हजार 190 लोगों का इलाज चल रहा है। स्‍वस्‍थ होने की दर 98 दशमलव चार प्रतिशत हो गई है। कल छह हजार नौ सौ छह लोग स्‍वस्‍थ हुए। अब तक तीन करोड 42 लाख से अधिक रोगी ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान छह हजार तीन सौ 17 नये मामलों की पुष्टि हुई। अब तक 66 करोड 74 लाख नमूनों की कोविड जांच की जा चुकी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post