बुरहानपुर/27 दिसम्बर, 2021/- मध्य प्रदेश शासन सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग के निर्देशानुसार आगामी 12 जनवरी, 2022 को प्रदेशव्यापी स्वरोजगार/रोजगार दिवस का आयोजन किया जाना है। इसी तारतम्य में बुरहानपुर जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इसकी तैयारियों के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टेªट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा एवं जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने उद्यानीकि विभाग, उद्योग विभाग, एन.आर.एल.एम., नगरीय निकायों में संचालित स्वरोजगार योजनाओं अंतर्गत विभागवार प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि बैंकों से समन्वय स्थापित कर आगामी 12 जनवरी, 2022 के पूर्व प्रकरणों का निराकरण कर जिला स्तरीय कार्यक्रम में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरण करवाना सुनिश्चित करें।
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने पीएम स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों एवं बैंक प्रमुखों को शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिये।
बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया, डिप्टी कलेक्टर श्री दीपक चौहान, उद्यानीकि उपसंचालक श्री आर.एन.एस.तोमर, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक श्री संतोष त्रिवेदी, अग्रणी जिला प्रबंधक श्री एस.पी. अहिरवार, एन.आर.एल.एम. परियोजना प्रबंधक सुश्री सरिता स्वामी सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण एवं जिला समन्वयक समस्त बैंक उपस्थित रहेे।
Tags
बुरहानपुर समाचार