शिक्षक भर्ती घोटाले वाले प्रकरण में आरोपियों की गिरफ़्तारी लगातार जारी। कोतवाली पुलिस ने 11वें आरोपी शिक्षक को किया गिरफ्तार


बुरहानपुर
- पुलिस अधीक्षक श्री राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा शिक्षक भर्ती घोटाले वाले प्रकरण में लगातार गिरफ्तारियां की जा रही है। 

फ़र्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाने वाले वर्ष 2018 के प्रकरण में आज दिनांक 23/12/21 को एक और आरोपी फ़र्जी शिक्षक मेंडा पिता नारायण सागाठिया निवासी धुलकोट, बुरहानपुर को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

आरोपी 2012 में शिक्षक के पद पर भर्ती होकर प्राथमिक शाला सराय में पढ़ाता था। कोतवाली पुलिस ने 9 दिनों के अंदर प्रकरण में चार आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है। शिक्षक भर्ती घोटाले में अब तक 11 गिरफ्तारियां हो चुकी है। 

फ़र्जी दस्तावेजो के आधार पर नौकरी लेने वाले आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 290/2018 धारा 420, 467, 468, 471, 201, 204, 120(बी), 409 भा.द.वि. व 13(1)  करप्शन प्रिवेंशन एक्ट 1988 के तहत पंजीबद्ध हुआ था जिसमें लगातार विवेचना कर आरोपियों की गिरफ्तारियां की जा रही है। 

शिक्षा विभाग के साथ अन्य संबंधित विभागों से भी जानकारी प्राप्त कर व दस्तावेजों की जाँच की जाकर आगे भी गिरफ्तारियां जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post