नसीरूद्दीन शाह : अभिनय का स्कूल .... व्यक्ति विशेष

नसीरूद्दीन शाह जीवनी

नसीरूद्दीन शाह भारतीय फिल्‍मों और मंच के जाने-माने कलाकार और निर्देशक हैं उन्‍हें उनके करियर के दौरान कई पुरस्‍कारों से नवाजा जा चुका है जिसमें राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार भी शामिल है। सिनेमा में योगदान के लिए उन्‍हें भारत सरकार की ओर से पद्मश्री और पद्मभूषण सम्‍मान भी मिल चुका है। 

पृष्‍ठभूमि
नसीरूद्दीन शाह का जन्‍म उ.प्र. के बाराबंकी जिले में हुआ थाा उनके बड़े भाई जमीरूद्दीन शाह अलीगढ़ मुस्लिम विश्‍वविद्यालय के वाइस चांसलर हैं।

पढ़ाई
उनकी स्‍कूली पढ़ाई सेंट ऐंसेल्‍म अजमेर और सेंट जॉजेफ कॉलेज, नैनीताल से हुई थी। उन्‍होंने कला में अलीगढ़ मुस्लिम विश्‍वविद्यालय से स्‍नातक किया और नेशनल स्‍कूल ऑफ ड्रामा, दिल्‍ली भी गए।

शादी
शाह की पहली शादी मनारा सीकरी से हुई थी जिनसे उन्‍हें एक लड़की है जिसका नाम हीबा शाह हैा पहली पत्‍नी की मृत्‍यु के बाद उन्‍होंने रत्‍ना पाठक से शादी कर ली जिनसे उन्‍हें दो बच्‍चे हैं- इमाद और विवाना।

करियर
उनके करियर की शुरूआत फिल्‍म 'निशांत' से हुई थी। इसके बाद उन्‍होंने तमाम फिल्‍मों में काम किया और उनके अभिनय का लोहा आलोचकों के साथ साथ दर्शकों ने भी माना।

Post a Comment

Previous Post Next Post