आजकल के खान पान से कम उम्र में ही जोड़ो का दर्द के साथ कई जानलेवा बीमारियां उत्पन्न हो जाती हैं. आजकल के युवा कसरत भी नहीं करते जिसके चलते कम उम्र में ही बीमारी जकड लेती हैं.
आइए जानते हैं कुछ ऐसे तरीके जिससे आपको चलने-फिरने की इस परेशानी से कुछ आराम जरूर मिल सकता है 👇
● घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए निशोथ की छाल को घी में मिलाकर भी खा सकते हैं।
● बथुआ के ताज़ा पत्तों का रस आधा कप सुबह शाम खाली पेट पीने से गठिया ठीक हो जाता है।
● घुटनों के दर्द में कुछ आराम के लिए नारीयल के तेल में सेंधा नमक काफी उपयोगी है और इसे लगाने से आपको धीरे-धीरे इस परेशानी से निजात मिल सकती है।
● इसके अलावा मेथी दाना इस परेशानी को दूर करने में काफी सहायक होता है।
● घुटनों के दर्द में देशी घी भी अत्यधिक उपयोगी साबित हो सकता है।
● घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए निशोथ की छाल को घी में मिलाकर भी खा सकते हैं।
● विटामिन E जोड़ों के दर्द के लिए बहुत फायदेमंद होता है।खासतौर पर बादाम में पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड सूजन और गठिया के लक्षणों को कम करने में मददगार होता है। बादाम के अलावा मछली और मूंगफली में भी पर्याप्त मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है।
● पपीते में बड़ी मात्रा में विटामिन C पाया जाता है। विटामिन C न केवल इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है बल्किल ये जोड़ों की सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है।● दस कलियां लहसुन की 100 ग्राम पानी या दूध में मिला कर पीने से दर्द में जल्दी आराम मिलता है।
● एक गिलास पानी में एप्पल साइडर विनिगर मिलाकर पीने से जोडों के दर्द में फायदा मिलता है।
● ब्रोकली खाने से भी गठिया में आराम मिलता है।ब्रोकली में -कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो जोड़ों की सेहत लंबे समय तक बरकरार रखते हैं।
● अजवायन या नीम के तेल से मालिश करने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।
Tags
स्वास्थ्य सँसार