झापरपुरा स्कुल हादसे मे घायल छात्रो से पालक महासंघ जिलाध्यक्ष राजेश भगत ने की मुलाकात


बुरहानपुर
(नि•प्र•) संस्था जिलाध्यक्ष राजेश भगत ने घायल छात्रो के परीजनो से मुलाकात कर चल रहे इलाज के संबंध मे जानकारी ली 

ऑल इज वेल अस्पताल मे दो जुडवा छात्राए घायल हुई है एवं एक बालीका जोया जिसके माता से प्राप्त जानकारी अनुसार सर में चोट लगने के कारण आई सी यु रुम मे एडमिट किया गया है। एक बालीका के पालक आज  पैर मे चोट लगने के कारण उसे सरकारी अस्पताल ले गये थे जहा टेम्पररी मलम पट्टी कर छुट्टी होने का कारण बताते हुए कल एक्स रे और आगे का इलाज करेंगे बता कर अस्पताल ड्युटी स्टॉफ व्दारा रवाना किया गया। 
इस संबध मे और अधिक जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा दो दिन पहले ही हमने जिला शिक्षा विभाग कार्यालय बुरहानपुर मे ज्ञापन दिया था पालक शिक्षक संघ जो प्रशासन ने कागजी कार्यवाही तक बना कर रखे हुए उन्हे सक्रीय भुमिका मे शाला से जोडने के लिए निरन्तर प्रशिक्षण की आवश्यकता है । 
इस हादसे मे पालको की स्कुल मे हो रहे निर्माण मे निगरानी होती तो इस तरह का ठेकेदार , इंजीनियर और जिम्मेदार स्कुल विभाग की मिली भगत से जो घटीया निर्माण हुआ जिनकी किमत उन मासुम छात्रो को चुकाना पड रही वह नही हुआ होता। 
पुरे मामले मे मासुम छात्रो के साथ जो घटना घटी है उसके लिए प्रथम दृष्टया ठेकेदार, जिस इंजीनियर की निगरानी मे कार्य हुआ, अप्रुवल देने वाले अधिकारी,  स्कुल के जिम्मेदार अधिकारी इसके लिए दोषी है । 
पुरे मामले मे जांच और दोषीयो पर कार्यवाही साथ ही इस तरह का निर्माण जिन स्कुलो मे हुआ है उसके क्वालीटी की जांच होना चाहीए जिससे और इस तरह की घटना ना दोहराई जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post