स्वतन्त्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद

 11 नवंबर 1888 को स्वतन्त्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद मक्का में पैदा हुए। मौलाना आज़ाद उलेमाओं के खानदान से ताल्लुक़ रखते थे इनके पूर्वज मुग़ल बादशाह बाबर के वक़्त हेरात से हिंदुस्तान आये उनके वालिद खैरुद्दीन ईरानी मूल के थे जबकि मां मदीना के एक मशहूर आलिम की बेटी थीं।

1857 की क्रांति के बाद मौलाना आज़ाद का परिवार कलकत्ता छोड़कर मक्का चला गया वहीं उनकी पैदाइश हुई। लेकिन मौलाना आज़ाद की पैदाइश के कुछ साल बाद वो वापस कलकत्ता लौट आये। वो आधुनिक विचारधारा के थे इसलिए सर सय्यद अहमद खां के विचारों से सहमत थे।

1920 में उन्हें क्रांतिकारियों का साथ देने के जुर्म में रांची जेल भेज दिया गया। जेल से निकलने के बाद जलियांवाला बाग हत्याकांड के विरोध में शामिल हो गए और उस समय चल रहे खिलाफ़त आंदोलन में भी भाग लिया। खिलाफ़त आंदोलन वो आंदोलन था जिसमे अंग्रेजों ने उस्मानिया ख़िलाफ़त पर हमला कर दिया था उस्मानिया सल्तनत तुर्की से लेकर सऊदी तक फ़ैली थी।

1942 में मौलाना आज़ाद ने अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो आन्दोल में भाग लिया और कई कांग्रेस नेताओं के साथ जेल जाना पड़ा। आज़ादी के बाद मौलाना आज़ाद देश के शिक्षा मंत्री बने और देश के पहले आई आई टी खड़गपुर का उद्घाटन किया। 

मौलाना आज़ाद भले ही हिंदुस्तान के बाहर पैदा हुए लेकिन आख़री वक़्त तक हिंदू मुस्लिम एकता और एक हिंदुस्तान के लिए जिन्ना की मुस्लिम लीग के ख़िलाफ़ रहे। 
जीवन पर एक नज़र -
मौलाना अबुल कलाम आजाद (स्वतंत्रता सेनानी)
* मौलाना अबुल कलाम आजाद या अबुल गुलाम मोहिउद्दीन एक प्रसिद्ध भारतीय मुस्लिम विद्वान थे
* मौलाना अबुल कलाम आजाद एक कवि लेखक पत्रकार और प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे
* मौलाना अबुल कलाम आजाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री बने
* मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्म 11 नवंबर 1888 को सऊदी अरब के मक्का में हुआ था
* मौलाना अबुल कलाम के पिता फारसी और माता अरबी मूल की थी
* मौलाना अबुल कलाम के पिता 1890 में वापस भारत लौट आए थे
* मौलाना आजाद की आरंभिक शिक्षा इस्लामिक तौर-तरीकों से हुई
* मौलाना आजाद को घर या मस्जिद में उनके पिता और अन्य विद्वानों ने पढ़ाया
* इस्लामी शिक्षा के अलावा उन्हें दर्शनशास्त्र इतिहास तथा गणित की भी शिक्षा अन्य गुरुओं से मिली
* आजाद ने उर्दू फारसी अरबी हिंदी तथा अंग्रेजी भाषा में महारत हासिल की थी
* 16 साल की उम्र में ही उन्हें वह शिक्षा मिल गई थी जो आमतौर पर 25 साल में मिलती हैं
* 13 साल की आयु में आजाद का विवाह जुलेखा बेगम से हुआ
* आजाद अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ थे उन्होंने आम आदमी के शोषण के लिए अंग्रेजी सरकार को जिम्मेदार ठहराया
* मौलाना अबुल कलाम महात्मा गांधी के सिद्धांतों का समर्थन करते थे
* मौलाना अबुल कलाम हिंदू मुस्लिम एकता के लिए कार्य किए थे
* मौलाना अबुल कलाम ने अलग पाकिस्तान राष्ट्र का विरोध किया था
* आजाद ने अपने समय के मुस्लिम नेताओं की भी आलोचना की और अन्य मुस्लिम नेताओं से अलग 1905 में बंगाल विभाजन का विरोध किया
* खिलाफत आंदोलन में मौलाना अबुल कलाम का अहम भूमिका रहा
* 1923 में मौलाना अबुल कलाम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सबसे कम उम्र के प्रेसिडेंट बने
* आजादी के बाद मौलाना अबुल कलाम उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से सांसद चुने गए
* आजाद ने इराक ईरान मिस्र तथा सीरिया की यात्रा की थी
* आजाद स्वतंत्रा आंदोलन के समय जेल भी गए
* मौलाना आजाद को ही भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (ITI) और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की स्थापना का श्रेय जाता है
* मौलाना आजाद ने शिक्षा और संस्कृति को विकसित करने के लिए विभिन्न संस्थानों की स्थापना की जैसे
> संगीत नाटक अकादमी 1953
> साहित्य अकादमी 1954
> ललित कला अकादमी 1954
* मौलाना आजाद के कुछ और विशेष कार्य
> केंद्र और राज्य दोनों के अतिरिक्त विश्वविद्यालयों में सार्वभौमिक प्राथमिक शिक्षा की वकालत
> 14 वर्ष तक की आयु के बच्चों के लिए निशुल्क तथा अनिवार्य शिक्षा की वकालत
> कन्याओं की शिक्षा की वकालत
> व्यवसायिक प्रशिक्षण
> कृषि शिक्षा और तकनीक शिक्षा जैसे सुधार
* 22 फरवरी 1958 को मौलाना आजाद का निधन हो गया
* मरणोपरांत 1992 में मौलाना आजाद को भारत रत्न से सम्मानित किया गया
* 2008 में आजाद के जन्मदिन को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस घोषित किया गया

Post a Comment

Previous Post Next Post