बुरहानपुर - सैफीया हमीदिया यूनानी तिब्बिया कॉलेज के कुल्लियात विभाग के विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. फरीद काज़ी को आज इन्दौर मे आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय सैमीनार एवं भव्य सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. आल ए मुस्तफा सी. एम. ओ. (एन. सी. टी.) दिल्ली सरकार, श्री महमूद पटेल साहब डायरेक्टर आई. पी. पी. एस. इंदौर, डॉ.सैय्यद इमरान अली साहब चैयरमैन एव डॉ. सलीम अख्तर साहब प्राचार्य अल फारूक युनानी मेडिकल कॉलेज इन्दौर के हाथों "" अल फारूक एकेडमिक एकसेलेन्स अवार्ड"" देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर उनके साथ बुरहानपुर से डॉ. एस. एम. सादिक और डॉ. नूर मोहम्मद अंसारी मौजूद थे। डॉ फरीद काज़ी को मिले इस सम्मान के लिए उन्हें डॉ. एस. एम. तारिक,डॉ एस जोहर, डॉ. जावेद खान, डॉ नईम शेख,डॉ इमरान खान, डॉ. हुमैर काज़ी, डॉ. मनोज अग्रवाल, डॉ. मोहम्मद सईद, डॉ. अमीन बागवान, डॉ. ज़ाहिद हुसैन, डॉ. जिम्मी, डॉ. जुनैद अंसारी एव डॉ. राशिद अंसारी आदि ने मुबारकबाद देते हुए डॉ. फरीद काज़ी को न सिर्फ कॉलेज बल्कि बुरहानपुर शहर का गौरव बताया ।
Tags
बुरहानपुर समाचार