बुरहानपुर - आज पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश की जिला शाखा बुरहानपुर द्वारा एक ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री जी श्री शिवराज सिंह चौहान जी म, प्र भोपाल को खण्डवा लोकसभा के सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल जी के माध्यम से प्रेषित किया गया जिसमें पेंशनर्स की 6 सूत्रीय लम्बित मांगों का उल्लेख करते हुए विशेषकर राहत राशि D,R जो जुलाई 2019 से सतत पेंडिंग चला आ कर आज 19 प्रतिशत शेष हो गया है जिस से मध्य प्रदेश के समस्त पेंशनर्स काफ़ी परेशान होकर आर्थिक पीड़ा से त्रस्त है तथा महंगाई की मार को झेल रहे हैं।
उक्त जानकारी पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश की जिला शाखा बुरहानपुर के जिलाध्यक्ष श्री अता उल्ला खान ने दी।
ज्ञापन देते समय एसोसिएशन के निम्न पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
श्री प्रकाश मराठे उपाध्यक्ष,श्री रामदास सगरे कोषाध्यक्ष, श्रीमती मंगला दुबे सह सचिव, श्रीमती मीराशर्मा सह सचिव, श्रीमती जमीला अंसारी , श्रीमती बेबी पाटीदार, श्री अरुण कुमार यादव, श्री कृपा शंकर पाण्डेय,श्री कामदेव जी, श्री जेबा शारीफ, श्री महेश शिवहरे जी, उपस्थित थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार