इतिहास में दर्ज 22 नवंबर के दिन का क्या महत्व है ? : आइये जानते हैं

22 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के प्रस्ताव को 1968 में लोकसभा से स्वीकृति मिली।
  • भारत और पाकिस्तान ने 1971 में एक दूसरे की हवाई सीमाओं का उल्लंघन किया और दोनों देशों के बीच हवाई संघर्ष शुरू हुआ।
  • जुआन कार्लोस 1975 में स्पेन के राजा बने।
  • सन 1989 को आज ही के दिन मंगल, शुक्र, शनि, यूरेनस, नेप्च्यून और चंद्रमा एक ही सीध में आये।
  • ब्रिटिश प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर द्वारा 1990 में त्यागपत्र की घोषणा।
  • भारत की डायना हेडेन 1997 में विश्व सुंदरी बनी।
  • बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तस्लीमा नसरीन ने 1998 में ढाका की अदालत में आत्मसमर्पण किया।
  • पाकिस्तान व ईरान पर 2000 में संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा प्रतिबंध।
  • मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के आयोजन के विरोध में 2002 में नाइजीरिया में भड़के दंगे में सैंकड़ों लोग मारे गये।
  • हिन्दी के प्रख्यात कवि कुंवर नारायण को वर्ष 2005 के ज्ञानपीठ पुरस्कार हेतु चुना गया।
  • भारत और वैश्विक कंसोर्टियन के छह अन्य देशों ने 2006 में सूर्य की तरह ऊर्जा पैदा करने वाले प्राथमिक फ़्यूजन रिएक्टर की स्थापना करने के लिए पेरिस में ऐतिहासिक समझौता किया।
  • ब्रिटेन में अवैध प्रवासी की समस्या पर काबू पाने के लिए 2007 में कड़ी घोषणायें की गईं।
  • भारती क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने 2008 में अपना पद छोड़ने की धमकी दी।

22 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

  • भारत की प्रथम महिला चिकित्सक रुक्माबाई का जन्‍म 1864 में हुआ था.
  • भारत के प्रसिद्ध उद्योगपतियों में से एक वालचंद हीराचंद का जन्‍म 1882 में हुआ था.
  • ‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’ में महात्मा गाँधी के सिद्धांतों से प्रभावित होकर खादी का प्रचार करनेवाली एक ब्रिटिश सैन्‍य अधिकारी की पुत्री मीरा बेन का जन्‍म 1892 में हुआ था.
  • भारतीय स्वतंत्रता सेनानी शहीद लक्ष्मण नायक का जन्म 1899 में हुआ।
  • वरिष्ठ भारतीय स्वतंत्रता सेनानी शांति घोष का जन्म 1916 में हुआ।
  • समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्म 1939 में हुआ।
  • नौकायन में भारत के प्रसिद्ध खिलाड़ियों में गिने जानेवाले पुष्पेन्द्र कुमार गर्ग का जन्म 1963 में हुआ।

22 नवंबर को हुए निधन

  • प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा कट्टर सिक्ख नेता तारा सिंह का निधन 1967 में हुआ।
  • मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राम नरेश यादव का निधन 2016 में हुआ।
  • हिन्दी और भोजपुरी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार विवेकी राय का निधन 2016 में हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post