सरसों का तेल
दांत के दर्द से परेशान हैं तो तीन से चार बूंद सरसों के तेल में एक चुटकी नमक डालकर दांतों और मसूड़ों पर हल्के हाथ से मसाज करें. इससे न सिर्फ दांतों में दर्द से आराम मिलेगा बल्कि मसूड़े भी मजबूत होंगे हैं. सरसों के तेल का इस्तेमाल अगर आप नियमित करते हैं, तो यह आपके दांतों की चमक कभी भी फीकी नहीं पड़ेगी.
वैसे तो प्याज को हम सब्जियों में डालकर या सलाद में खाते हैं, लेकिन अगर आपके दांत में दर्द है तो यह आपके दर्द को दूर करने में भी सहायक हो सकता है. डॉक्टर्स की माने तो हर तीन मिनट पर एक स्लाइस प्याज की खाने से मुंह में मौजूद कीटाणु मर जाते हैं और दर्द में तुरंत आराम मिलता है.
लहसुन
लहसुन सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है. पेट और ब्लड सर्कुलेशन के लिए सिर्फ लहसुन फायदेमंद नहीं बल्कि दांतों में दर्द के इलाज के लिए भी लहसुन रामबाण इलाज है. लहसुन की एक कली के काफी फायदे होते हैं. इसमें एन्टीबैक्टीरियल गुण दांत के दर्द से राहत दिलाते हैं. लहसुन की एक कली पीसकर लगाने या नमक में डुबोकर चबाने से दांत दर्द में राहत मिलती है.
लौंग
आपने अक्सर लोगों से सुना होगा कि दांत में दर्द है तो लौंग से बहुत आराम मिलता है. दरअसल, लौंग में औषधीय गुण होते हैं. जो कीटाणुओं को समाप्त करता है. लौंग के उपयोग से बैक्टीरिया और अन्य कीटाणु खत्म होते हैं. तेज दर्द के दौरान दर्द वाले हिस्से पर लौंग का तेल लगाना बेहद फायदेमंद है.
टी बैग
अक्सर आप टी बैग का इस्तेमाल सिर्फ चाय पीने के लिए करते होंगे, लेकिन इसका एक और फायदा तब होता है जब आपके दांत में दर्द और सूजन हो. इसमें मौजूद एंटीसेप्टीक सूजन या दर्द को भी दूर करता है. इसके अलावा यह दांत और मसूड़ों से जुड़ी समस्याओं को भी सुलझाता है.
हींग
यह दांत दर्द से तुरंत मुक्ति देता है। इसका इस्तेमाल करना भी बेहद आसान है। आपको चुटकी भर हींग को मौसम्मी के रस में मिलाकर उसे रुई में लेकर अपने दर्द करने वाले दांत के पास रखना है। चूंकि हींग लगभग हर घर में पाया जाता है इसलिए दांत दर्द के लिए यह उपाय बहुत सुलभ, सरल एवं कारगर माना जाता है।
अमरूद के पत्ते (guava leaves)
अमरूद के पेड़ के नए साफ पत्ते लेकर उन्हें धो लें और फिर धीरे-धीरे चबाएं। अमरूद के पत्ते चबाने से भी दांत दर्द में आराम मिलता है। क्योंकि अमरूद के ताजे पत्तों में ऐंटिबैक्टीरियल और ऐंटिइंफ्लामेट्री गुण पाए जाते हैं। इनसे दांद दर्द में राहत मिलती है और दांत की सूजन कम होती है।
फिटकरी :
फिटकरी में एंटी सेपटिक, संक्रमण घटाने वाले और दर्द निवारक गुण पाए जाते हैं| आपको इसे दांत दर्द के लिए उपयोग करने के लिए इसके पाउडर को भून लेना है, अब इस पाउडर में थोड़ी सी हल्दी मिलकर और कुछ बूँदें पानी डालकर पेस्ट बना लें| इस पेस्ट को अपने दांतों पर मलने से दर्द गायब हो जाता है|