ज्ञानेश्वर पाटिल ने ओंकारेश्वर से किया जनसंपर्क शुरू, पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद ,- खंडवा में व्यापारिक संगठन, अधिवक्ता संघ सहित समाजसेवियों ने किया स्वागत

बुरहानपुर/खंडवा। भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने शुक्रवार को ओंकारेश्वर पहूँचकर दर्शन किए। जहां उन्होंने साधु, संतों से आशीर्वाद लिया। यहां से वह खंडवा आए। जहां विभिन्न व्यापारिक संगठन, समाजसेवियों के अलावा अधिवक्ता संघ सदस्यों ने भी उनका सम्मान किया। इस दौरान श्री पाटिल ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो दायित्व सौपा हैं उसे पूरा करने का पूरी तरह प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि देश में पीएम मोदी और प्रदेश में शिवराजसिंह चौहान आमजन के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं। जिसका सभी को लाभ मिल रहा है।
अधिवक्ता संघ ने किया पाटिल का सम्मान
जिला अधिवक्ता संघ खंडवा द्वारा कोर्ट सभागृह में करवाकर सम्मान किया गया। इसमें जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष रविन्द्र पाथरीकर, भाजपा विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहन गंगराड़े, अरुण दुबे, अश्विन मोटे, रामसेवक वर्मा, अभय दुबे, प्रणय गुप्ता सहित अन्य ने सम्मान किया। कार्यक्रम से पहले पूरे कोर्ट परिसर में भ्रमण कर अधिवक्ताओं से भेंट की।
*व्यापारियों ने भी किया पुष्पहार से सम्मान*
खंडवा भ्रमण के दौरान व्यापारी प्रकोष्ठ की ओर से भी श्री पाटिल का पुष्पहार से स्वागत किया गया। इस दौरान खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा, अध्यक्ष ओम अग्रवाल, अनिल मित्तल, प्रकाश नरडे, विजय मित्तल, गजराज व्यास, राजेंद्र गर्ग सहित अन्य उपस्थित थे।
*कॉटन एसोसिएशन द्वारा भी किया गया सम्मान*
खण्डवा भ्रमण के दौरान कॉटन एसोसिएशन ने ज्ञानेश्वर पाटिल का स्वागत किया। इस दौरान सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लागू की गई जनहित की योजनाओं से अवगत कराया और व्यापारियों को औद्योगिक औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी जरूरी जानकारी दी। इस दौरान अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सचिव वीरेंद्र अग्रवाल, सह सचिव कमल खंडेलवाल, सुनील गुप्ता सहित खण्डवा विधायक देवेंद्र वर्मा आदि उपस्थित थे।

मातृ शक्ति ने भी किया ज्ञानेश्वर पाटिल का स्वागत
भाजपा कार्यालय खण्डवा पहुंचने पर यहां मातृ शक्ति ने गर्मजोशी से श्री पाटिल का स्वागत किया। रिकॉर्ड वोटों से जीतवाने का विश्वास दिलाया। मोरटक्का में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा स्वागत किया गया। ओंकारेश्वर में संतों से भेंट की। हीरापुरवाले बाबा के आश्रम में बाबा से भेट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post