निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों का मतदान कराना हमारी जिम्मेदारी-कलेक्टर श्री सिंह "लोकसभा उप निर्वाचन-2021"
बुरहानपुर | 19-अक्तूबर-2021
लोकसभा उप निर्वाचन-2021 हेतु जिले में विभिन्न तैयारियाँ निरंतर रूप से जारी है। इसी तारतम्य में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में डाकमत पत्र संबंधी कार्य की समीक्षा करने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगे समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों का मतदान कराना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी अधिकारी/कर्मचारी मतदान करने से वंचित ना रहे। निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों के ईडीसी जारी करवाना सुनिश्चित करें, ताकि वे निर्धारित तिथियों में डाकमत पत्र के माध्यम से मतदान कर सकें।
बैठक में वनमंडलाधिकारी श्री प्रदीप मिश्रा, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नेपानगर श्री प्रखर सिंह, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, नगर निगम आयुक्त श्री एस.के.सिंह, कृषि उपसंचालक श्री एम.एस.देवके सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Tags
बुरहानपुर समाचार