बुरहानपुर - माहेश्वरी प्रगति मंडल ट्रस्ट एवं माहेश्वरी युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आज दिनांक 07/10/21 गुरुवार को सुबह 9-00 बजे रेणुका माता मंदिर प्रांगण में अस्थायी शीतल जल मंदिर (आर.ओ के पानी की केन) का शुभारंभ किया गया ।
माहेश्वरी प्रगति मंडल ट्रस्ट एवं माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा यह कार्य लगभग 24 वर्षो से कर रहा है ।
शीतल जल मंदिर का शुभारंभ माहेश्वरी महिला प्रगति मंडल की उपाध्यक्षा श्रीमती सुलोचना सुरेश जी लखोटिया ने किया, इस अवसर पर गोपाल दरगङ,सुरेश लखोटिया, सुनिल मूंदङा, चंपालाल कोठारी, विनित कोठारी, संदीप मंत्री उपस्थित थे । यह जानकारी माहेश्वरी प्रगति मंडल ट्रस्ट के सहसचिव गोपाल दरगङ ने दी ।
Tags
बुरहानपुर समाचार