टायफॉयड में क्या खाना चाहिए और किन चीजों से रखना चाहिए परहेज़ /

टाइफाइड में खाने चाहिए ये फूड्स 

- टाइफाइड में फलों में केला, चीकू, पपीता, सेब, मौसमी, संतरे का सेवन किया जा सकता है. 
- टाइफाइड में दाल, खिचड़ी, हरी सब्जियां पालक, पत्तागोभी, फूलगोभी, गाजर और पपीता खाएं.
- टाइफाइड में दही खाने से बहुत लाभ मिल सकता है. अगर खांसी, जुकाम या जोड़ो में दर्द हो तो दही का सेवन ना करें.
- दूध का सेवन करने से ऊर्जा मिल सकती है.
- एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद डालकर सेवन करें. यह पाचन-तंत्र को बेहतर करने में मदद कर सकता है.
- टाइफाइड में बुखार रहने तक तरल पदार्थों और फलों के जूस का सेवन करना बेहतर होता है. 
- पुदीने की कुछ पत्तियों में नमक, हींग, अनारदाना डालकर इसका पेस्ट बनाकर सेवन करने से फायदा हो सकता है.
- बुखार उतर जाने के बाद टाइफाइड में आई कमजोरी दूर करने के लिए किशमिश, मुनक्का, मूंग की पतली दाल, पतला दलिया, मक्खन, दूध, दही लें.

टाइफाइड में इन चीजों को खाने से करें परहेज

- टाइफाइड में कैफीन युक्त चीजों का सेवन न करें ये पेट में गैस पैदा कर सकती हैं.
- टाइफाइड में रिफाइंड और प्रोसेस फूड खाने से बचना चाहिए.
- घी, तेल और बेसन,मक्का, शक्करकंद, कटहल, भूरे चावल आदि का परहेज करें.
- लाल मिर्च, मिर्च का सॉस, सिरका, गर्म मसाला, खटाई नहीं खानी चाहिए.
- अंडे या गर्म चीजें नहीं खानी चाहिए.
- मीट, सॉस, अचार और मसालेदार पदार्थ भी नहीं खाना चाहिए.
- टाइफाइड में दूध, पनीर और डेयरी उत्पादों का सेवन न करें.

Post a Comment

Previous Post Next Post