अच्छे स्वास्थ्य के लिए खाना खाते वक़्त ध्यान रखे ये बातें

अच्छे स्वास्थ्य के लिए तो हम संतुलित खाना खाते ही है लेकिन खान-पान में की गई लापरवाही से कई परेशानियां हो सकती हैं। खाने से ऊर्जा मिलती है और यदि खाना खाते समय कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो देवी-देवताओं की कृपा भी बनी रहती है। वास्तुशास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए है जिसे अपनाने से आप सकारात्मक उर्जा पा सकते है और बीमारियों से दूरी बना सकते हैं:

 चिकित्सकों के अनुसार यदि हम भोजन करते समय या भोजन में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें तो न तो हम मोटे होंगे और न ही बीमार।

1. भोजन खूब चबाकर करें

वजन कम करने वाले लोगों के लिए यह जरूरी है कि खाने को कम से कम 30-35 बार तक चबाकर खाएं। कई बार पौष्टिक और संतुलित खाना खाते समय लोग उसे सिर्फ दस से पंद्रह बार ही चबाते हैं। जिससे पेट से जुड़ी समस्याए दूर होती हैं। खाना चबाकर खाने से कब्ज दूर होती है, दांत मजबूत होते हैं, भूख बढ़ती है आैर कब्ज व एसिडिटी नहीं होती है।

2. बैठकर खाएं

भोजन बैठकर ही खाएं, क्योंकि चलते-चलते खाना खाने से पाचन क्रिया पर असर पड़ता है। बैठकर खाते समय हम सुखासन की स्थिति में होते हैं, जिससे कब्ज, मोटापा, एसिडिटी आदि पेट संबंधित बीमारियां नहीं होती हैं।

3. मोटापा दूर करें

भूखा रहने से वजन कम नही होता, बल्कि वजन बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। दिनभर में अगर हम निश्चित अंतराल पर अच्छे से चबाकर खाना खाते हैं तो पाचन क्रिया संतुलित रहती है। जो लोग सुबह नाश्ता नहीं करते उनकी पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, जिससे खाना अच्छे से पच नहीं पाता है और वजन तेजी से बढ़ने लगता है।

4. खाते वक्त पानी न पिएं

भोजन के समय पानी पीने से पाचन क्रिया पर असर होता है। इसलिए खाने के आधे या एक घंटे पहले या बाद में पानी पिएं।

5.एक्सरसाइज के तुरंत बाद न खाएं

वर्कआउट या एक्सरसाइज करने के तुरंत बाद खाना न खाएं। शरीर को नार्मल टेंपरेचर पर आने दें, उसके बाद ही खाना खाएं।

6. भूख लगने पर ही खाएं

कुछ लोग स्वाद लेने के लिए बार-बार खाना खाते हैं। पहले का खाना पचा नहीं कि दोबारा खा लिया। ऐसा करने से पेट की बीमारियां शुरू हो जाती हैं, खाना अच्छे से पच नहीं पाता और मोटापा घेर लेता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post