मतदाता जागरूकता अभियान के तहत साईकल रैली आयोजित ,कलेक्टर, एसपी,सीईओ ने की सहभागिता

बुरहानपुर | 12-अक्तूबर-2021
जिला बुरहानपुर में 30 अक्टूबर 2021 को लोकसभा उप निर्वाचन होना है, मतदाताओं में जागरूकता लाने एवं उन्हें मतदान करने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से आज मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के तहत साईकल रैली का आयोजन किया गया। साईकल रैली का आयोजन प्रातः 8.30 बजे सावित्रीबाई फुले शासकीय कन्या शाला बुरहानपुर से किया गया जो कन्या शाला से, कमल टॉकिज, गांधी चौक, शिवाजी चौक, इकबाल चौक, से जयस्तम्भ चौराहा होते हुये शनवारा गेट पर  समाप्त हुई।

रैली का शुभारंभ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री राहुल कुमार लोढा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी स्वीप श्री  रोहित कुमार सिसोनिया, ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, एवं प्रतिभागियों को मतदान की शपथ दिलाई।  रैली में सभी प्रतिभागियों के साथ कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के द्वारा भी  मतदाताओं को जागरूक करने के उददेश्य से   सहभागिता की  गयी।

इस अवसर पर जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री आर. जी. बांगरिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री सुमन कुमार पिल्लई, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस. के. त्रिपाठी सहित  विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी,छात्र/छात्राए उपस्थित रहें।

Post a Comment

Previous Post Next Post