दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जन हेतु व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर द्वारा दिये गये निर्देश , कलेक्टर एवं एसपी ने विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण

बुरहानपुर | 12-अक्तूबर-2021
दुर्गा नवमी के अवसर पर प्रतिमा विसर्जन को दृष्टिगत रखते हुए एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री राहुल कुमार लोढा ने राजघाट,जैनाबाद पुल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री सिंह,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री के.आर.बडोले, सहित संबंधित अधिकारीगण/ कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने प्रतिमा विसर्जन के संबंध में पुख्ता इंतेजाम,करने के निर्देश दिये गये उन्होंने नगर निगम आयुक्त सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्त आवश्यक व्यवस्थायें,क्रेन, प्रकाश व्यवस्था,बेरिकेटिंग,एवं अन्य आवश्यक तैयारियां करना सुनिश्चित करें। विसर्जन स्थल पर होमगार्ड जवान,गोताखोर एवं वॉलिन्टियर की तैनाती करने के भी निर्देश दिये गये। आवश्यक व्यवस्थाओं सहित विसर्जन के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post