कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने जिलेवासियों से अपील की


बुरहानपुर - निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा लोकसभा उप निर्वाचन में कोरोना वायरस संक्रमण से मतदाताओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। 
इसके अंतर्गत आदर्श मतदान केन्द्र बनाये गये है। जिसमें प्रत्येक केन्द्र के प्रवेश एवं निकासी द्वार पर सेनेटाईजर की व्यवस्था इसके साथ ही हाथ के दस्तानें, सोशल डिस्टेंसिंग हेतु गोल घेरे, थर्मल जांच, प्रत्येक मतदान केन्द्र पर मतदाताओं की सहायता के लिए मतदाता सहायता केन्द्र बनाये गये है 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने जिलेवासियों से अपील की है कि लोकसभा उप निर्वाचन में अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने अपने वीडियो संदेश में कहा है, कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार प्रत्येक मतदान केन्द्र पर कोविड-19 संक्रमण से बचाव के सभी उपाय किये गये है। ताकि कोई भी मतदाता कोविड से संक्रमित ना हो। आईये हम सब मिलकर कोरोना को हरायें और लोकतंत्र को जिताये।

Post a Comment

Previous Post Next Post