बुरहानपुर/27 अक्टूबर, 2021/- लोकसभा उप निर्वाचन-2021 अंतर्गत जिले में खण्डवा संसदीय क्षेत्र 28 हेतु मतदान 30 अक्टूबर को संपन्न होना हैं।
मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल एवं भारत सरकार गृह मंत्रालय की अधिसूचना अनुसार एवं पराक्राम्य लिखित अधिनियम (निगोशिएबल इन्स्ट्रमेंट एक्ट) 1881 (1881 का क्रमांक 26) की धारा 25 के स्पष्टीकरण द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने 28 खण्डवा संसदीय क्षेत्र उप निर्वाचन के अंतर्गत मतदान 30 अक्टूबर, 2021 दिन शनिवार को संपूर्ण बुरहानपुर जिले में सामान्य अवकाश घोषित किया है।
Tags
बुरहानपुर समाचार