इतिहास में दर्ज 3 अक्टूबर के दिन का क्या महत्व है ? : आइये जानते हैं

3 अक्टूबर
* फ्रांसीसी सैनिकों का 1657 में मैड्रिक पर कब्जा
* फ्रांस और छठे कैरल सम्राट में 1735 में शांति समझौता
* मैसूर पर ब्रिटेन का 1831 में कब्जा
* अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने 1863 को अमेरिका में ‘थैंक्स गिविंग डे’ मनाए जाने की घोषणा की
* इटली और ऑस्ट्रिया साम्राज्य के प्रतिनिधियों के बीच वियना समझौते पर 1866 में हस्ताक्षर
* पहले मराठी संगीत नाटक ‘संगीत शाकुन्ताल’ का 1880 को पुणे में मंचन
* नेवादा के प्लेजेंट वैली में 1915 को 7.8 रिक्टर पैमाने का भूकंप
* इराक यूनाइटेड किंगडम से 1932 को स्वतंत्र
* पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को 1977 में भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया
* कलकत्ता में पहला और दुनिया के दूसरे टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म 1978 में हुआ
* भारत की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन हिमसागर एक्सप्रेस कन्याकुमारी से जम्मू तवी के लिए 1984 में रवाना
* 45 वर्षों के बाद पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के एक होने की औपचारिक रुप से घोषणा 1990 में
* गीत सेठी ने 1992 में विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप जीता
* भारत ने 1994 में सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए औपचारिक रूप से अपना दावा पेश किया
* चीन एवं इंग्लैंड के बीच 1995 को हांगकांग के सुगम हस्तांतरण पर सहमति
* पाकिस्तानी बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने 1995 को एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में 37 गेंदों में शतक बनाकर इतिहास रचा
* आण्विक पदार्थों के आवागमन और आण्विक दुर्घटनाओं को रोकने हेतु सं.रा. अमेरिका तथा रूस ने 1999 में संयुक्त संकट केन्द्र की स्थापना की
* पाकिस्तान ने 2003 में हल्फ-III मिसाइल का परीक्षण किया
* लश्कर-ए-तैयबा का राजनीतिक संगठन 2004 को दो हिस्सों में बंटा
* टाटा मोटर्स के चेयरमैन रतन टाटा ने 2008 में सिंगूर से नैनो कार परियोजना अन्यत्र ले जाने की घोषणा की
* रूस ने 2011 में प्लेसेत्सक अंतरिक्ष केंद्र से सोयुज-2-1बी रॉकेट द्वारा वैश्विक स्थिति तंत्र निर्धारक उपग्रह ग्लोनास-एम को सफलता पूर्वक प्रक्षेपित किया
* सैपर शांति तिग्गा 2011 में भारतीय रेल की क्षेत्रिय सेना में शामिल होने वाली प्रथम महिला बनी
* जन्म
> 1890 सार्वजनिक कार्यकर्ता लक्ष्मी नारायण साहू
> 1928 नर्मदा के संरक्षक अमृतलाल वेगड़
> 1949 फ़िल्म निर्देशक जे. पी. दत्ता
> 1953 45वें मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा
* निधन
> 1923 भारत की पहली महिला स्नातक कादम्बिनी गांगुली
> 1953 शिक्षाशास्त्री अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर
> 2007 लेखक एम.एन. विजयन
* दिवस
> वन्यजीव सप्ताह (2 से 8 अक्टूबर)

Post a Comment

Previous Post Next Post