मतदान एवं मतगणना संबंधी आवश्यक जानकारी , 2 नवम्बर को शासकीय जीजामाता पॉलीटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना


बुरहानपुर/19 अक्टूबर, 2021/- लोकसभा उप निर्वाचन-2021 के अंतर्गत 28 खंडवा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में समाविष्ट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्र-180 बुरहानपुर एवं विधानसभा क्षेत्र क्र-179 नेपानगर हेतु मतदान दिनांक 30 अक्टूबर, 2021 को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक सम्पन्न होगा तथा मतों की गणना दिनांक 2 नवम्बर, 2021 को शासकीय जीजामाता पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, बुरहानपुर में प्रातः 8.00 बजे से आरंभ होगी।

इस संबंध में सहायक रिटर्निंग आफिसर बुरहानपुर एवं नेपानगर ने समस्त अभ्यर्थियों को पत्र प्रेषित कर अवगत कराया है कि मतगणना अभिकर्ताओं की नियुक्ति हेतु प्रारूप-18 में आवेदन पत्र तथा अभिकर्ताओं के पासपोर्ट साईज के 2-2 नवीनतम रंगीन फोटोग्रॉफ दिनांक 30 अक्टूबर, 2021 को सायं 5 बजे के पूर्व कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर बुरहानपुर एवं नेपानगर में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

प्राप्त जानकारी अनुसार मतगणना हेतु विधानसभावार 2-2 कक्षों में 7-7 टेबल लगाये. गये है। कक्षों में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हेतु (मतगणना हॉल में बैठने वाले सहायक रिटर्निंग अधिकारी के टेबल पर होने वाले कार्य को देखने हेतु नियुक्त एक अभिकर्ता सहित) 8-8 मतगणना अभिकर्ता नियुक्त किये जा सकते है।

Post a Comment

Previous Post Next Post