* 1709 इंग्लैंड तथा नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किए
* 1794 फ्रांसिसी सेना ने दक्षिण पूर्वी नीदरलैंड के वेनलो पर कब्जा किया
* 1851 बंगाल में ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना
* 1859 स्पेन ने अफ्रीकी देश मोरक्को के खिलाफ युद्ध की घोषणा की
* 1864 यूनान ने नया संविधान अंगीकार किया
* 1913 मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में बाढ़ से हजारों लोग मारे गये
* 1920 पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के प्रयासों से जामिया मिलिया इस्लामिया की स्थापना
* 1924 ब्रिटेन में लेबर पार्टी की संसदीय चुनाव में हार
* 1942 नाजियों ने बेलारूस के पिनस्क में 16 हजार यहूदियों की हत्या की
* 1945 विश्व में पहला बॉल पोइंट पेन बाज़ार में आया
* 1947 बेल्जियम, लक्जमबर्ग तथा नीदरलैंड ने बेनेलक्स संघ बनाया
* 1958 अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया
* 1990 अफ्रीकी देश अल्जीरिया में भूकंप से 30 लोग मारे गये
* 1994 न्यूयार्क में अमेरिकी भारतीय राष्ट्रीय संग्रहालय का शुभारंभ
* 1995 जनमत संग्रह में कनाडा क्यूबेक प्रान्त की जनता ने कनाडा के साथ रहने का निर्णय लिया
* 1997 पाकिस्तान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय रासायनिक हथियार संधि की पुष्टि
* 2000 आइसलैंड के राष्ट्रपति ओलोफ़र रेगनर ग्रिमसन सात दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुँचे
* 2001 पाकिस्तान में कट्टरपंथी कबाइलियों ने पाक अधिकृत कश्मीर के चिलास क़स्बे की हवाई पट्टी, जेल और पेट्रोल पम्पों पर कब्ज़ा किया
* 2004 त्रिनिदाद एवं टोबैगो के राष्ट्रपति मेक्सवेल रिचर्डस ने नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के साथ वार्ता की
* 2005 'आयल फ़ार फ़ूड प्रोग्राम' विषयक बोल्कर रिपोर्ट में भारत के विदेश मंत्री नटवर सिंह पर उंगली उठाई गयी
> दिल्ली में दीपावली के दो दिन पहले व्यस्त इलाकों में सिलसिलेवार बम धमाकों में 62 लोगों की मौत
* 2008 असोम में हुए बम विस्फोट में 69 लोग मारे गये तथा 350 लोग घायल हुए
* 2012 अमेरिका के पूर्वी तट पर सैंडी तूफान के कारण 286 लोगों की मौत
* 2012 ऑस्ट्रेलिया के स्कूलों में हिंदी और अन्य प्रमुख एशियाई भाषाएं पढ़ाई जाएंगी
* 2012 शीर्ष भारतीय खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने फिर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए इंग्लैंड के मौजूदा चैंपियन और स्थानीय प्रबल दावेदार माइक रसेल को हराकर सातवां वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियनशिप ख़िताब अपने नाम किया
* 2015 चीन ने एक बच्चे की नीति को खत्म करने की घोषणा की
* जन्म
> 1985 - विजेन्द्र कुमार सिंह, भारतीय बॉक्सर
* निधन
> 1959 - सैयद मोहम्मद अहमद काजमी, पहली लोक सभा के सदस्य
> 1988 - कमलादेवी चट्टोपाध्याय - समाजसुधारक
* दिवस
> वर्ल्ड स्ट्रोक (लकवा) डे
Tags
ज्ञान सँसार