आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट के लिए 28 अक्टूबर को शिविर आयोजित पोलिंग एजेंट/मतगणना एजेंट/प्रतिनिधि को कोविड-19 के दोनो डोज लगे होना अनिवार्य


बुरहानपुर/27 अक्टूबर, 2021/- भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार  दिनांक 28 अक्टूबर को आरटीपीसीआर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट हेतु चिन्हित स्थलों पर शिविर आयोजित किये जा रहे हैै। 
इस शिविर के माध्यम से पोलिंग एजेंट/मतगणना एजेंट/नियुक्त प्रतिनिधि अपनी जांच कराके आरटीपीसीआर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट प्राप्त कर सकते है।
इन स्वास्थ्य केन्द्रों पर करायें आरटीपीसीआर जांच
जानकारी अनुसार स्वास्थ्य केन्द्र खकनार, स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर, सिवल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्र नेपानगर, धुलकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, ताप्ती हॉस्पिटल बुरहानपुर एवं ए.एन.एम.टी.सी. कोविड केयर सेंटर बुरहानपुर में जाँच कराकर आरटीपीसीआर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट प्राप्त कर सकते है।
एक भी डोज न होने पर 48 घंटे पूर्व आरटीपीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य
विदित है कि आयोग के निर्देशानुसार एवं कोरोना गाईड-लाईन के परिपालन में मतदान केन्द्रों/मतगणना हेतु तथा ई.वी.एम. स्ट्रांग रूम के निरीक्षण हेतु नियुक्त किये जाने वाले पोलिंग एजेण्ट/मतगणना एजेण्ट एवं नियुक्त प्रतिनिधियों के पास कोविड-19 वैक्सीन के दोनो डोज लगे होने संबंधी प्रमाण पत्र उपलब्ध होने चाहिए। यदि वैक्सीन का एक डोज लगा हो तो मतदान/मतगणना के 72 घंटो के पूर्व की आरटीपीसीआर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट एवं यदि वैक्सीन का एक भी डोज नहीं लगा है तो ऐसी स्थिति में 48 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
उल्लेखनीय है कि 28 खण्डवा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में लोकसभा उप निर्वाचन 2021 के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 179-नेपानगर एवं 180-बुरहानपुर में निर्वाचन 30 अक्टूबर 2021 एवं मतगणना दिनांक 2 नवम्बर, 2021 को शासकीय जीजामाता पॉलीटेक्निक कॉलेज बुरहानपुर पर संपन्न होगी।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने निर्वाचन लड़ रहे समस्त अभ्यर्थियों/राजनैतिक दल के जिलाध्यक्षों को पत्र जारी कर अवगत कराया है कि वैक्सीनेशन के संबंध में आयोग से प्राप्त निर्देशों का पालन करते हुए दिनांक 28 अक्टूबर को चिन्हित स्थानों पर आयोजित किये जाने वाले आरटीपीसीआर टेस्ट शिविर का लाभ लेकर आरटीपीसीआर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post