वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांग मतदाता डाक मतपत्र से 21 से 23 अक्टूबर तक मतदान करेंगे ,वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांग मतदाता को डाक मतपत्र से मतदान कराने हेतु 16 अक्टूबर को होगा प्रशिक्षण


बुरहानपुर
/15 अक्टूबर, 2021/- संसदीय क्षेत्र 28 खंडवा में लोकसभा उप निर्वाचन में निर्वाचन आयोग द्वारा 80 वर्ष से अधिक आयु तथा दिव्यांग मतदाता जिनके द्वारा अपने निवास स्थान पर रहकर मतदान करने के लिए फॉर्म 12 घ भरा गया था, उन मतदाताओं को दिनांक 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2021 तक मतदान की सुविधा निवास पर ही उपलब्ध कराने के लिए मतदान दल द्वारा घर-घर जा कर मतदान काराया जायेगा।
डाकमत पत्र शाखा नोडल अधिकारी श्री एम.एस.देवके ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान दल में सेक्टर अधिकारी, पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्र.-1, माइक्रो आब्जर्वर, वीडियोग्राफर एवं पुलिस कर्मी होंगे। मतदान दल द्वारा मतदान की गोपनीयता बनाये रखने के साथ संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करायेगें। मतदाता अपने निवास स्थान पर उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में मतदान दल द्वारा अगले दिन पुनः संपर्क किया जायेगा। 
नेपानगर विधानसभा क्षेत्र से 80 वर्ष से अधिक उम्र के 568 एवं दिव्यांग 515 मतदाता तथा बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र से 80 वर्ष से अधिक उम्र के 462 एवं दिव्यांग 370 मतदाता है, जिले में कुल 1915 मतदाता है। 
उन्होंने बताया कि उक्त वर्ग के मतदाताओं को डाकमत पत्र से मतदान कराने हेतु कुल 365 अधिकारी/कर्मचारी जिसमंे सेक्टर अधिकारी, पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्र.-1, माइक्रो आब्जर्वर एवं वीडियोग्राफर शामिल है, जिनका दिनांक 16 अक्टूबर 2021 को प्रातः 11 बजे प्रशिक्षण केन्द्रीय विद्यालय बुरहानपुर में आयोजित किया जायेगा।  

Post a Comment

Previous Post Next Post