लोकसभा उप निर्वाचन-2021 हेतु -ईवीएम एवं वीवीपीएटी प्रदर्शन द्वारा जागरूकता फैलाई गई


बुरहानपुर | 19-अक्तूबर-2021
    लोकसभा उप निर्वाचन-2021 अंतर्गत निर्वाचन 30 अक्टूबर, 2021 को होना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार जिले में विभिन्न गतिविधियाँ निरंतर रूप से जारी हैं। मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में ईवीएम तथा वीवीपीएटी का प्रदर्शन कर मतदाताओं को जानकारी दी जा रही है। जिसके अंतर्गत ग्राम महल गुराड़ा, गुलई और सिंधखेड़ा सहित अन्य ग्रामों में ईवीएम और वीवीपीएटी का प्रदर्शन कर मतदाताओं को जानकारी प्रदान की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post